Showing posts with label हिंदी beauty tips. Show all posts
Showing posts with label हिंदी beauty tips. Show all posts

फेस मास्क से पायें मुंहासों से छुटकारा Face Mask Se Muhase Hatane Ke Upay

फेस मास्क से पायें मुंहासों से छुटकारा Face Mask Se Muhase Hatane Ke Upay
फेस मास्क से पायें मुंहासों से छुटकारा Face Mask Se Muhase Hatane Ke Upay – ज्यादातर मुंहासे युवावस्था में होते हैं | एक बार चेहरे पर मुंहासे हो जाने पर उन्हें दूर करना थोड़ा मुश्किल होता है | अगर हम थोड़ी सी सावधानियों का पालन करें तो यह जल्द ही ठीक हो जाएगा | मुंहासे जब निकलना शुरू होते हैं तो थोड़ी तकलीफ भी होती है और इन्हें छेड़ने पर ये चेहरे पर दाग धब्बे भी छोड़ जाते है | इसलिए इनके निकलने पर इन्हें छेड़ना नहीं चाहिए |
नीचे हम कुछ उपाय बता रहे है, आप इन्हें इस्तेमाल करके मुंहासों से छुटकारा पा सकतीं हैं-
अक्सर मुंहासों के कारण चेहरे पर दाग बन जाते हैं | सामान्यतया हम इन्हें नाखून आदि से दबाकर या नोचकर और भी गहरा बना लेते हैं | अगर मुंहासे हो तो उन्हें किसी भी न छेड़ें | चाहें तो किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर कील, मुंहासों सहित निकलवाएं | फिर निम्न लेपों का प्रयोग करें-

जैतून के तेल का मास्क

जैतून के तेल मुहासों के लिए काफी फायदेमंद होता है | इसके लिए आधा चम्मच जैतून के तेल में चौथाई चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं | 15 मिनट बाद धो लेने से लाभ होगा |

पुदीना मास्क

एक चम्मच पुदीने के रस में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं | इसे कुछ घंटे लगाकर रखें | चाहे तो रात में लगाकर सो भी सकती हैं | फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें |

बादाम मास्क

चार भीगे हुए बादाम दो चम्मच दूध के साथ पीस लें | एक चम्मच संतरे का रस व विटामिन ए का कैप्सूल इसमें मिलाकर चेहरे पर लगाएं | धब्बों पर कुछ ज्यादा लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |

कच्चे पपीते का मास्क

कच्चे पपीते के छोटे से टुकड़े को पीस कर उसका रस निकालें | उसे चेहरे व धब्बों पर अच्छी तरह लगाकर सूखने दें | पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें |
त्वचा की एक सामान्य समस्या है मुंहासे और इनसे छुटकारा पाने के लिए आप निम्न उपाय भी कर सकती हैं –
1. पहले मुंहासे दूर करने के लिए मुंहासों पर कैंफर लोशन का प्रयोग करें | किसी मेडिकेटेड साबुन व गर्म पानी से चेहरा साफ करें |
2. अगर चेहरे पर अधिक मुंहासे हों तो किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर उन्हें जड़ सहित निकलवाएं |
3. पुदीने के पत्तों को पीसकर रस निकालें | उसमें आधा चम्मच नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |
4. चंदन पेस्ट में, खीरे का गाढ़ा रस मिलाकर लगाएं |
5. नीम की पत्तियों को पीसकर लगाएं | बीस मिनट बाद चेहरा धो लें |
6. एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नीम रस व दो चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं | चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर बीस मिनट बाद धो लें |
7. हल्के स्टार्च पेस्ट को रात भर चेहरे पर लगाकर सोने से भी काफी फायदा होता है |
8. मुंहासे ख़त्म हो जाने पर फिर न होने के लिए रोजाना पुदीने के रस में रुई भिगोकर चेहरे पर मलें | कुछ देर बाद धो लें |

9. दूसरों का तौलिया या अन्य वस्तुएं जैसे- साबुन, क्रीम आदि इस्तेमाल न करें | बाहर से आने पर क्लींजर्स की सहायता से धूल, गंदगी साफ कर लें | हमेशा त्वचा को साफ रखें |
10. साधारण व शुष्क त्वचा को दिन में दो बार व तैलीय त्वचा को दिन में तीन-चार बार हल्के गर्म पानी से धोएं |
11. खाने के पदार्थ अधिक तैलीय न हों | अधिक सलाद खाएं व पानी कम से कम आठ गिलास प्रतिदिन पीएं | इस तरह जरा सी देखभाल आपकी खूबसूरती को बरकरार रख सकती है |

स्टीम फेशियल मुहासों के लिए बेस्ट हैं Amazing Steam Facial For Pimples And Oily Skin

भाप द्वारा रोमछिद्रों को खोलकर उनकी गहरी सफाई की जा सकती है | इससे त्वचा पर उपस्थित चिकनाई, धूलकणों आदि को साफ किया जा सकता है | स्टीम फेशियल द्वारा चेहरे पर नई जान और नई चमक आ जाती है | स्टीम फेशियल की घरेलू विधि निम्न है-
बेसिन में गर्म पानी लेकर उसमें गुलाब की पंखुडियां डाल दें | कुछ मिनट उन्हें भीगने दें | अब अपने चेहरे को तौलिये से ढक लें, ताकि भाप चारों ओर बिखर न सके | भाप के करीब ले जाकर चेहरे को सेकें | ध्यान रहे उतने करीब ही ले जाएं, जिससे आपको तकलीफ न हो | भाप में श्वास लें | चेहरे पर भाप को अच्छी तरह आने दें | अच्छी भाप लेने के बाद टिश्यू पेपर से चेहरा पोंछ लें | अगर चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो दबाकर उन्हें निकालें या ब्लैक हेड रिमूवर से उन्हें निकालकर रुई से साफ कर लें | गर्म पानी से चेहरा धोकर, बर्फ के पानी से चेहरा धोएं | अब चेहरे पर किसी अच्छे फेस मास्क को लगाकर सूखने दें | बाद में ठंडे पानी से धो लें | इस तरह हफ्ते या पन्द्रह दिनों में एक बार चेहरे को भाप देते रहेंगे, तो चेहरे की खूबसूरती बनी रहेगी |
फेस मास्क लगाने के लिए कुछ आवश्यक सावधानियां
1. अगर आप पहली बार मास्क का प्रयोग अपनी त्वचा पर करने जा रही हैं तो पहले अपनी त्वचा के प्रकार के मास्क का चुनाव कर लें |
2. मास्क का प्रयोग साफ त्वचा पर ही करें |
3. जब त्वचा गर्म हो, तभी मास्क लगाएं | इसके लिए क्रीम फेशियल या स्टीम फेशियल के दौरान मास्क का प्रयोग करें |
4. आंखों के चारों ओर व होठों के भाग को छोड़कर, बाकी जगह पर लगाएं |
5. शुष्क त्वचा, नाजुक त्वचा, मिश्रित प्रकार की त्वचा पर मास्क केवल दस मिनट तक लगाएं | तत्पश्चात पानी से धो लें |
6. तैलीय त्वचा पर मास्क को पंद्रह मिनट तक रहने दें | उसके पश्चात धो लें |
7. मौसम के हिसाब से मास्क का प्रयोग करें |
8. मास्क उतारने के बाद तुरंत बाहर या धूप में न जाएं | इससे त्वचा पर सीधा असर पड़ता है | कुछ देर त्वचा को आराम दें, ताकि जितने प्रोटीन्स हमने त्वचा को दिए हैं, उनका पोषण सही तरीके से हो सके |
हम आशा करते हैं कि आप इन उपायों का पालन करके मुंहासों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं |